भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे बीजेपी दफ्तर, सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, पार्टी ने बनाया एमएलसी उम्मीदवार, इस दिन करेंगे नामांकन
एमएलसी 2026 के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की।
पटना: बिहार में एमएलसी 2026 के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। इससे पहले पवन सिंह ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से भी मुलाकात की थी।
8 जून को करेंगे अपना नामांकन
पवन सिंह ने बताया कि वे 8 जून को विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने कोटे से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जदयू ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति तथा उपचुनाव के लिए ललन प्रसाद के नाम पर मुहर लगाई है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।
dhananjaykumarroy